{"_id":"584eeb004f1c1bb324649ce5","slug":"asi-was-caught-by-cctv-s-killer-recovered-two-pistols-continue-to-seek-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से पकड़ा गया एएसआई का हत्यारा, दो पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी से पकड़ा गया एएसआई का हत्यारा, दो पिस्टल बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से पुलिस ने एएसआई जोगिंदर लाकड़ा और उसकी महिला मित्र के हत्यारे को पकड़ लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दो पिस्टल बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने पिस्टल को समयपुर बादली स्थिर नहर के झाड़ियों से बरादम किए हैं। एक पिस्टल जोगिंदर ने ही आरोपी जीत दहिया को दी थी।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि जोगिंदर लाकड़ा के साथ रहने के दौरान जीत दहिया को जानकारी हो गई थी कि पुलिस मोबाइल फोन के लोकेशन के जरिये आरोपी को गिरफ्तार करती है। इसलिए वारदात के दौरान कोई भी आरोपी मोबाइल लेकर घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था। लेकिन घटनास्थल के पास ही दीवार पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसका फोकस उस कमरे पर था जहां वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस को पता चला कि छह लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जीत दहिया की पहचान कर ली और उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसके एक सहयोगी को भी दबोच लिया। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन