फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   army man raped minor girl in gurugram, case filed in pocso act

गुरुग्रामः नाबालिग को शादी का झांसा दे सेना के जवान ने किया रेप, 28 नवंबर को है शादी

Sat, 25 Nov 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 25 Nov 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
army man raped minor girl in gurugram, case filed in pocso act
- फोटो : सांकेतिक चित्र
दिल्ली सटे गुरुग्राम में नाबालिग से रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें सेना का जवान आरोपी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन दिनों जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात सेना के जवान पर आरोप है कि उसने गुरुग्राम में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया।

आरोपी जवान रवि रंजन बिहार का रहने वाला है और गुरुग्राम के सेक्टर 5 में रहता है। वह दो साल पहले पीड़िता के संपर्क में आया था। उस वक्त पीड़िता की उम्र 16 साल थी। पहले तो उसने युवती के साथ शारिरीक संबंध बनाने की कोशिश की और जब उसने विरोध किया तो उसने शादी का वादा भी किया।
विज्ञापन


लेकिन अब जब पीड़िता को पता चला कि आरोपी की शादी 28 नवंबर को है तो उसने सेक्टर-5 थाने में रेप क‌ी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी इस वक्त फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed