फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Armed miscreants entered the main post office robbery in east Delhi

पूर्वी दिल्ली के मुख्य डाकघर में हथियारबंद बदमाशों ने डाली डकैती

Tue, 21 Feb 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
Armed miscreants entered the main post office robbery in east Delhi
robbery in po - फोटो : अमर उजाला

आनंद विहार स्थित पूर्वी दिल्ली के प्रधान डाकघर में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने दो सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाश डाक घर के स्टोरेज रूम में दाखिल हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने एक लॉकर भी तोड़ दिया। सिक्योरिटी गार्ड के हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने डाक घर से करीब 17 थैलियां लूट ली। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर दो बदमाशों को देर रात को ही पुलिस ने आनंद विहार आईएसबीटी से दबोच लिया।
विज्ञापन


उनके पास से कुल 25 हजार और कुछ चेक बरामद हो गए। इनके साथी बाकी माल के साथ फरार हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाशों ने आठ से दस लाख का माल लूटा। आनंद विहार थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस डाकघर से करीब 32 डाकघर जुड़े हैं

Armed miscreants entered the main post office robbery in east Delhi
robbery in po - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक कड़कड़ी मोड के पास कृष्णा नगर हेड पोस्ट ऑफिस के नाम से पूर्वी दिल्ली का प्रधान डाकघर है। इस डाकघर से करीब 32 डाकघर जुड़े हैं। इनके कैश लेन-देन का काम इसी डाकघर से होता है।

रविवार रात को डाकघर पर राजकुमार और अजय उर्फ मुन्ना नामक दो सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। इस बीच रात करीब 12.00 बजे दीवार कूदकर करीब छह बदमाश डाकघर में दाखिल हो गए।

अंदर आते ही बदमाशों ने दो सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया। दोनों की पिटाई लगाने के बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए गए। बाद में बदमाश डाकघर के स्टोरेज रूम (जहां कैश रखा होता है) वहां घुस गए। बदमाशों ने मुख्य लॉकर को तोडने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

चेक और मनीआर्डर फॉर्म व कैश से भरे बैग लेकर बदमाश फरार हो गए

Armed miscreants entered the main post office robbery in east Delhi
robbery in po - फोटो : अमर उजाला

इस बीच एक लॉकर तोड़ा तो उसमें कुछ बैग मिले। चेक और मनीआर्डर फॉर्म व कैश से भरे बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। इधर दोनों सिक्योरिटी गार्ड ने किसी तरह खुद को मुक्त कराकर 1.49 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस को घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई। इधर देर रात को आनंद विहार आईएसबीटी पर सिपाही नरेंद्र और कुलदीप ने दो बदमाशों को ऑटो के पास झगड़ा करते देखा। पूछताछ करने पर आरोपी निजी मामला होने की बात करने लगे।

लेकिन पुलिस कर्मियों ने देखा कि दोनों के पास जो बैग थे उस पर डाकघर की सील लगी थी। दोनों को बैग समेत दबोच लिया गया। उनसे पूछताछ कर पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed