फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   airtel account manager did big fraud with company

एयरटेल के अकाउंट मैनेजर ने किया बड़ा फ्रॉड

Tue, 15 Jul 2014 02:24 AM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
airtel account manager did big fraud with company

देश की सबसे बड़ी निजी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के अकाउंट मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


कंपनी के ही वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के अकाउंट मैनेजर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 471, 511, 66सी और आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। सेक्टर-18 थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह के अनुसार इस संबंध में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है जिसमें जल्द ही आरोपी से पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन

ऐसे खुली आरोपी की पोल

airtel account manager did big fraud with company

उद्योग विहार फेज चार स्थित कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव अर्जुन तंवर ने एक महीने पहले पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में बताया था कि पिछले साल अक्तूबर 2013 में कंपनी के अकाउंट विभाग के सीनियर मैनेजर सुनील कुमार को 56 लाख 39 हजार रुपये का चैक कंपनी खाते में जमा कराने के लिए रखा था।

जिस पर कंपनी के वैध अधिकारी के डिजिटल साइन किए थे। आरोप है कि ऑडिट के दौरान चेक गुम हो गया। इस दौरान अकाउंट मैनेजर ने दिल्ली स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में फर्जी तरीके से अपने अकाउंट में जमा करा दिया।

पुलिस के अनुसार जब बैंक की तरफ से कंपनी प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई तो सारी बात खुल गई।

कंपनी प्रबंधन ने की जांच

airtel account manager did big fraud with company

मामला सामने आने के बाद कंपनी प्रबंधन ने जांच की तो पाया कि सीनियर अकाउंट मैनेजर ने ही चैक चोरी कर भुनाने की कोशिश की थी।

इस संबंध में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरु की तो सही पाया गया। जिसके बाद सेक्टर-18 थाना पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed