फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the death of the elderly had to scuffle heavy police guard

धक्का मुक्की में बुजुर्ग की मौत के बाद करना पड़ा भारी पुलिस बल तैनात

Sun, 13 Mar 2016 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Mar 2016 08:02 AM IST
विज्ञापन
After the death of the elderly had to scuffle heavy police guard
दिल्ली पुलिस

जामा मस्जिद इलाके में एक डेयरी मालिक से कहासुनी के दौरान एक बुजुर्ग की तबियत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई

विज्ञापन


बुजुर्ग की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे लेकिन पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत करवाकर इस बाबत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार जफर (60) सपरिवार जामा मस्जिद इलाके में रहता था। इसी इलाके में हौजकाजी निवासी संजीव की दूध की डेयरी है। शुक्रवार शाम संजीव स्कूटर से दुकान पर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर पानी होने की वजह उसकी स्कूटर से कुछ छींटे वहां से गुजर रहे जावेद के बेटे नवेद के उपर पड़ गए। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आस पास मौजूद लोगों ने मामला शांत करवा कर दोनों को भेज दिया।  देर शाम नवेद अपने पिता जफर के साथ संजीव की दुकान पर पहुंचा और उससे झगड़ा करने लगा। बात बढ़ने पर दोनों के बीच धक्का मुक्की हो गई।

धक्का लगने से गिरकर हुआ हार्ट अटैक

After the death of the elderly had to scuffle heavy police guard
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

धक्का लगने से वहां पर मौजूद जफर नीचे गिर गया और उसकी तबियत खराब हो गई। नवेद ने जफर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले गया। जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि धक्का मुक्की के दौरान जफर को हार्ट अटैक हो गया था। जफर की मौत की सूचना मिलते ही इलाके के लोगों में गुस्सा फैल गया। यहां तक की कुछ लोगों ने इसे संप्रदायिक रंग देने की कोशिश की।

लोगों ने संजीव के दुकान के पास हंगामा शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया और संजीव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed