फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the car robbed, the driver was thrown near the canal

कार लूटने के बाद चालक को नहर के पास फेंका

Mon, 13 Mar 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी Updated Mon, 13 Mar 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
After the car robbed, the driver was thrown near the canal
demo pic

गांव बोड़ाकी के नजदीक शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार लूट ली। चालक के विरोध करने पर उन्होंने तमंचे की बट से हमला कर दिया। बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर उसे जारचा क्षेत्र में  नहर के पास फेंक दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन


पीड़ित ने कार लूट की तहरीर दादरी पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बाराबंकी निवासी कृपाराम ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स में रहने वाली शशि शर्मा की कार का ड्राइवर है।  शनिवार रात करीब 9:30 बजे शशि शर्मा को घर पर छोड़ने के बाद वह गांव बोड़ाकी के पास बन रही अंसल सोसायटी आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बोड़ाकी के नजदीक दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक से मारपीट की और हाथ-पैर बांध कर उसे गाड़ी में डालकर ले गए। उन्होंने कृपाराम को जारचा क्षेत्र के गांव खटाना के पास नहर के नजदीक फेंक दिया और कार ले गए।


करीब 12 बजे चालक किसी तरह अपने हाथ पैर खोलकर गांव पहुंचा। उसने फोन कर शशि शर्मा को सूचना दी। मौके पर पहुंची शशि शर्मा चालक को अपने साथ ले आईं। रविवार को कृपाराम ने घटना की शिकायत दादरी कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed