{"_id":"571e06eb4f1c1b0f75a91656","slug":"after-sons-mother-also-died-in-bloody-scuffle","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी संघर्ष में घायल महिला ने भी दम तोड़ा, दो बेटों की पहले हो चुकी है मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूनी संघर्ष में घायल महिला ने भी दम तोड़ा, दो बेटों की पहले हो चुकी है मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी की विकास नगर कालोनी में तीन दिन पहले दो परिवारों के बीच हुए खूनी संघर्ष में घायल महिला ने भी रविवार की रात दम तोड़ दिया। वह सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन थी। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में दो सगे भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विकास नगर कालोनी में आमने-सामने रहने वाले दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में मरने वालों की संख्या तीन हो गई। एक परिवार से अजय व विजय दो सगे भाईयों की मौत शनिवार की रात को ही हो गई थी। जबकि उनकी मां लौंगी देवी, भाई धर्मेंद्र, राजकुमार को घायलावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था। राजकुमार व धर्मेंद्र की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। जबकि उनकी मां लौंगी देवी(62) की रविवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका का परिवार मूल रूप से यूपी के जिला एटा के थाना जैतरा के गांव रतौली का रहने वाला है। पिछले करीब 50 साल यह परिवार यहां विकास नगर में अपना मकान बनाकर रह रहे थे।
विज्ञापन
सेक्टर 10 थाना पुलिस इस हत्याकांड में संपत सिंह, राम सिंह, लखन सिंह, शंकर सिंह व कमला देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी एसआई कुलदीप ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। शिकायतकर्ता मीनू के पति धर्मेंद्र की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। जिसे उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
ये था मामला
विकास नगर में आमने-सामने रहने वाले दो परिवारों के बीच बच्चों के खेलने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इस मामले में शनिवार की रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों व रॉड से जानलेवा हमला किया गया था। इस खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए थे।