{"_id":"57d9380a4f1c1b912cd48ede","slug":"after-pretext-of-marrying-the-rape-of-minors-youth-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की की शिकायत पर थाना सेक्टर-18 पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी महिला एसआई उम्मेद ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक व पीड़िता के बीच दो साल से जान पहचान थी।
विज्ञापन
17 वर्षीय हेमा (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ यहां रहती है। बताया जाता है कि दो साल पहले उसकी जान पहचान गांव सुखराली निवासी संजय नाम के युवक से हुई थी।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों के बीच घनिष्ठता हो गई। आरोप है कि संजय ने प्रीति के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। प्रीति ने उसकी बात मान ली। आरोप है कि इसके बाद युवक पीड़िता के साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने लगा।
पुलिस के अनुसार इस बीच पीड़िता को भनक लग गई कि आरोपी युवक का किसी दूसरी युवती से भी संबंध है। इस पर मंगलवार को युवती ने इसकी शिकायत सेक्टर-18 थाना पुलिस को दी।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। महिला पुलिस की मौजूदगी में पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराया।