{"_id":"fb0d486f888afe4c7821a610fab80536","slug":"after-molesting-women-passengers-pelted-stones-at-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला यात्रियों से छेड़छाड़ के बाद ट्रेन पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला यात्रियों से छेड़छाड़ के बाद ट्रेन पर पथराव
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Jul 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में महिलाओं से छेड़छाड़ पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। पहले तो मनचलों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की और विरोध किया तो चोला स्टेशन पर उतरकर आरोपियों ने यात्रियों पर पथराव और फरार हो गए। आरोपी जीआरपी के हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन
मामला दिल्ली-हाथरस पैसेंजर का है। अलीगढ़ का एक परिवार दिल्ली से घर जाने के लिए सवार हुआ था, परिवार में दो युवतियां भी थी। ट्रेन में सवार कुछ मनचलों ने महिला और युवतियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन मनचले हरकतों से बाज नहीं आए। इसी कोच में खुर्जा जंक्शन निवासी जीआरपी सिपाही देवेंद्र सोलंकी भी सफर कर रहे थे। देवेंद्र ने मनचलों को धमकाया तो वह तब चुप हो गए। मगर उन्होंने अपने साथियों को फोन कर दिया।
विज्ञापन
रात करीब 8 बजे ट्रेन चोला स्टेशन पर रुकी तो मनचलों ने नीचे उतरकर ट्रेन में सवार महिलाओं और सिपाही पर पथराव कर दिया। स्टेशन पर तैनात जीआरपी उन्हें पकड़ती इससे पहले ही वह फरार हो गए। पथराव में कई यात्रियों को मामूली चोटें भी आई। 15 से 20 मिनट ट्रेन चोला स्टेशन पर रुकी रही।
इसके बाद वह हाथरस के लिए रवाना हुई। उधर, जीआरपी के चोला चौकी प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि यात्रियों में आए दिन वर्चस्व को लेकर झगड़ा होता रहता है। उन्होंने छेड़छाड़ और पथराव से इनकार किया है। उनका कहना है कि दैनिक यात्रियों में आपसी झगड़ा हुआ था।