फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After looting, killing elderly woman, the crime committed by miscreants in a few minutes

लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बदमाशों ने चंद मिनटों में दिया वारदात को अंजाम

Mon, 25 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
After looting, killing elderly woman, the crime committed by miscreants in a few minutes
मृतका विमला - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के पॉश इलाके लाजपत नगर में रविवार दिन-दहाड़े बुजुर्ग महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वारकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त विमला रानी अहूजा (62) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


शाम के समय महिला का शव रसोई में पड़ा हुआ मिला। घर से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी गायब है। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी जानकार ने लूटपाट के बाद उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


लाजपत नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, विमला रानी परिवार के साथ लाजपत नगर पार्ट-1, गुरुद्वारे के पास रहती हैं। विमला पति के साथ पहली मंजिल पर रहती थीं, जबकि उनका बेटा अजय पत्नी व बच्चों के साथ तीसरी मंजिल पर रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विमला के घर से गायब मिले लाखों नगद और जेवरात

After looting, killing elderly woman, the crime committed by miscreants in a few minutes
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

विमला के पति की लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में पर्स की दुकान है। रविवार दिन में महिला अपने घर पर अकेली थी। इस बीच शाम करीब 4.00 बजे उनकी बहू नीचे उतरी तो उसने रसोई में सास को खून से लथपथ पड़े देखा। 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के दौरान पुलिस को विमला के घर से लाखों नगद और जेवरात गायब मिले हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ है। 

वहीं बदमाशों ने वारदात को चंद मिनटों में अंजाम दिया। दोपहर 3.45 बजे विमला ने अपने बेटे से बात हुई थी। इसके बाद चार बजे वह मृत मिली।

पुलिस आशंका जता रही है कि चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस विमला के पति की दुकान पर काम करने वाले लड़कों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed