थाने की दीवार फांदकर भागा लड़की का अपहरण करने वाला आरोपी, पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित
थाने की दीवार फांदकर भागा अपहरण का आरोपी
- मेरठ के किरठल से पकड़ कर लाई थी मुरादनगर पुलिस
- युवती के अपहरण का है आरोपी, तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपहरण का एक आरोपी शनिवार शाम करीब छह बजे पुलिस को चकमा देकर मुरादनगर थाने के शौचालय की दीवार फांदकर भाग गया। उसे थाना पुलिस शुक्रवार रात ही मेरठ के किरठल गांव से पकड़कर लायी थी। उसके खिलाफ युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है।
आरोपी की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। रावली कलां गांव से 12 अक्तूबर की रात एक युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही सुमित के खिलाफ बेटी के अपहरण रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस शुक्रवार रात मेरठ के किरठल गांव में छापा मारकर सुमित और युवती को पकड़कर लायी थी। पुलिस ने सुमित को हवालात में डाल दिया था। शनिवार शाम सुमित ने पुलिसकर्मियों से टायलेट जाने के लिए कहा।
पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित
थाने में पहरा दे रहे एक होमगार्ड सुमित को शौचालय की ओर ले गया। होमगार्ड को काफी दूर खड़ा देखकर सुमित शौचालय की दीवार फांदकर न्यू डिफेंस कालोनी की ओर भाग गया। आरोपी के थाने से फरार होते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
सुमित को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। थाना प्रभारी रनवीर सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह गिरफ्त में होगा। हालांकि फोन मिलाए जाने पर पुलिस के आला अधिकारी मामले में बात करने से बचते रहे।