{"_id":"58adaa9e4f1c1b8716b2319a","slug":"accident-on-yamuna-express-way-girl-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, युवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चूहड़पुर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर इलाहाबाद से दिल्ली लौट रहे ऑल्टो कार चला रहे शख्स को झपकी आने से कार एक एसयूवी से टकराकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर अन्य कार से टकरा गई। बुधवार सुबह दस बजे हुए हों ऑल्टो में सवार युवती की मौत हो गई जबकि भाई व भाई के साले समेत एक जापान के कारोबारी और टैक्सी चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से नैनी, इलाहाबाद सुनील वर्मा बहन अर्चना वर्मा (25) और साले रोहित श्रीवास्तव के साथ ऑल्टो में नैनी से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली आ रहे थे। एक कंपनी में सुपरवाइजर सुनील उत्तम नगर, दिल्ली में रह रहे हैं।
विज्ञापन
अर्चना दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित एक कंपनी में फैशन डिजाइनर थी जबकि रोहित का इलाहाबाद में कारोबार है। तीनों नैनी में सुनील के भाई की शादी में शामिल होने गए थे। ऑल्टो रोहित चला रहा था। जीबीयू से परी चौक की तरफ आगे बढ़ते समय रोहित को झपकी आ गई।
विज्ञापन
इससे कार अनियंत्रित होकर ओवरटेक कर रही एसयूवी से टकराकर डिवाइडर के दूसरी ओर आकर दिल्ली से आगरा बिजनेस मीटिंग के सिलसिले में जा रहे जापान के कारोबारी की स्वीफ्ट कार से टकरा गई। बिजनेसमैन व कैब चालक को मामूली चोट आई।
यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा वाली गाड़ी ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद दोनों दूसरी कार में सवार होकर आगरा चले गए। वहीं, परी चौक एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि ऑल्टो कार पलटकर डिवाइडर लांघते हुए दूसरी ओर जा गिरी।
इस दौरान कार के पीछे का दरवाजा खुल गया और फैशन डिजाइनर अर्चना बाहर गिर गई जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर चोट के कारण अर्चना की मौत हो गई।
यमुना एक्सप्रेसवे पर ऑल्टो कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। आल्टो सवार एक युवती की मौत हो गई है जबकि एक जापान के कारोबारी सहित चार लोग घायल हो गए। पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।a- सुधीर कुमार त्यागी, प्रभारी कासना कोतवाली