{"_id":"eaf940a3f1a9d84ec30bad193287ce77","slug":"accident-in-yamuna-express-way-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-एक करके परिवार वालों को मरते देखते रही बच्ची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक-एक करके परिवार वालों को मरते देखते रही बच्ची
टीम डिजिटल/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 03 Mar 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेस वे में हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार सुबह आगरा से दिल्ली लौट रही एक स्विफ्ट कार को पीछे से गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आगरा में अपने किसी रिश्तेदार की शादी से लौट रहा परिवार जब टप्पल के पास पहुंचा तो वहां माइलस्टोन 38 के पास पीछे से आ रही एक गाड़ी ने स्विफ्ट कार को इतनी तेज टक्कर मारी कि उसका संतुलन बिगड़ गया। कार एक्सप्रेसवे के डिवाइडर को तोड़कर बाहर जा गिरा।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाली गाड़ी मौके से भागने में सफल रही। घटना सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
इस भयंकर दुर्घटना में दिल्ली के समयपुर बादली में रहने वाले राजेश कुमार, उनकी पत्नी नीलम छोटा लड़का आयुष और चचेरे भाई सुभाष की मौत हो गई। जबकि भतीजी नीलू इस दुर्घटना में जख्मी हो गई। इनदोनों का इलाज ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली के रहने वाले राजेश पेशे से हलवाई थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस मामले में एक्सप्रेसवे के अधिकारियों से पूछताछ हो रही है और इस फ्रीवे में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।