फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Abortion kits sold medical store director arrested

गर्भपात किट बेच रहा मेडिकल स्टोर संचालक पकड़ा गया

Sat, 28 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 28 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Abortion kits sold medical store director arrested
file photo - फोटो : अमर उजाला

प्रतिबंधित गर्भपात (एमटीपी) किट की बिक्री कर रहे आंचल मेडिकोज को स्वास्थ्य विभाग ने छापामार कार्रवाई के बाद सील कर दिया। डिप्टी सिविल सर्जन की शिकायत पर मेडिकल स्टोर संचालक प्रवेश को गिरफ्तार कर पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन



डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संजीव भगत ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग गर्भपात किटों की अवैध बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने का प्रयास कर रहा है। इसके तहत मेडिकल स्टोरों की औचक जांच की जाती है। शुक्रवार को सारन 35 फुट रोड स्थित आंचल मेडिकोज पर छापामार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन



डॉ. संजीव भगत ने बताया कि विभाग ने एक बोगस कस्टमर बनाकर भेजा था और उसे सिविल सर्जन डॉ. गुलशन अरोड़ा के हस्ताक्षर युक्त नोट दिए थे। एमटीपी किट खरीदने के बाद बोगस कस्टमर ने इन अधिकारियों को इशारा कर दिया और टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक प्रवेश से सिविल सर्जन द्वारा साइन किए गए नोट भी बरामद किए गए हैं। खबर लिखे जाने तक थाना मुजेसर की पुलिस मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed