फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Abhishek's murder by police left interest.

अभिषेक की हत्यारोपी रुचि को पुलिस ने छोड़ा

Tue, 20 Oct 2015 09:35 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
अमर उजाला, कौशांबी Updated Tue, 20 Oct 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
Abhishek's murder by police left interest.

रेडिसन ब्लू होटल में होटल कारोबारी के बेटे अभिषेक की हत्या की आरोपी महिला रुचि को पुलिस ने सोमवार दोपहर छोड़ दिया। घटना के बाद से पुलिस ने रुचि को हिरासत में लिया हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस मामले को सुसाइड मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि अगर जांच में कोई भी सबूत मिलता है, तो महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।

कौशांबी के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू के कमरे में शुक्रवार को होटल कारोबारी अशोक के बेटे अभिषेक का शव मिला था। पुलिस ने मामले में अभिषेक के साथ आई महिला रुचि, पति टोनू, देवर सोनू, होटल मैनेजर और होटल स्टॉफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन


एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि महिला के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने की बात सामने आई थी, मगर बॉडी पर कोई फिंगर प्रिंट नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दिन सुबह साढ़े नौ बजे तक व्हाट्स एप पर एक्टिव था अभिषेक
जिस दिन अभिषेक का शव मिला, उस दिन अभिषेक सुबह साढ़े नौ बजे तक व्हाट्स एप पर सक्रिय था। उसने इसी समय अपना व्हाट्स एप स्टेटस बदला था और स्माइली भी लगाया था।

जांच में भी सुसाइड करने का कोई ठोस कारण नहीं मिला है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगलों पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed