फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   abdcuted girl found in delhi, one arrested

लापता लड़की दिल्ली से बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 24 May 2014 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 24 May 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
abdcuted girl found in delhi, one arrested

थाना ओल्ड फरीदाबाद की सेक्टर-19 पुलिस चौकी क्षेत्र से गायब हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे से बरामद किया है। इस मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


मामला सेक्टर-19 चौकी क्षेत्र का है। यहां ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में स्थित एक झुग्गी में 15 वर्षीय नगमा (काल्पनिक नाम) अपने माता पिता के साथ रहती है। अप्रैल माह मेें नगमा घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने 11 अप्रैल को एक युवक के खिलाफ उसे ले जाने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज भीम सिंह के मुताबिक जांच के दौरान पता लगा कि लड़की को इसी इलाके में नौकरी करने वाला अली मोहम्मद ले गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को लड़की को दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे से बरामद किया। वहीं आरोपी अली मोहम्मद को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed