फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a youngman got stabbed by girlfriend's brother in law

साली के प्रेमी को चाकुओं से गोदकर मार डाला

Sun, 04 May 2014 05:04 PM IST
Updated Sun, 04 May 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
a youngman got stabbed by girlfriend's brother in law

दिल्ली के पांडव नगर इलाके के शशि गार्डन में शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

विज्ञापन


यहां एक व्यक्ति ने अपनी साली के प्रेमी को चाकुओं से गोदकर मार डाला। हालांकि इस मामले में मरने वाले युवक की पत्नी का बयान कुछ अलग की कहानी बयां कर रहा है।

जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

ताबड़तोड़ किया चाकू से वार

a youngman got stabbed by girlfriend's brother in law

पुलिस के मुताबिक, कैलाश (35) शशि गार्डन इलाके में पत्नी लाली और परिजनों के साथ रहता था। उसका इलाके में सब्जी का काम था। शुक्रवार रात त्रिलोकपुरी निवासी अनिल (31) से कैलाश की बहस हो गई।

इस दौरान अनिल ने अचानक कैलाश पर हमला बोल दिया और उस पर चाकू से पांच-छह वार किए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

वहीं बुरी तरह जख्मी कैलाश को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कुछ और ही कारण

a youngman got stabbed by girlfriend's brother in law

जांच में पुलिस को पता चला कि पेंट का काम करने वाला अनिल त्रिलोकपुरी में रहता है। शशि गार्डन इलाके में कैलाश के पड़ोस में उसकी ससुराल है।

पुलिस की मानें तो पड़ोस में रहने वाली एक युवती से कैलाश के संबंध थे। आरोप है कि यह बात युवती के जीजा को नागवार गुजरी और उसने कैलाश की हत्या कर दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अनिल (31) को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं कैलाश की पत्नी संबंधों की बात से इनकार कर रही है। उसका कहना है कि रंजिश की वजह से उसके पति को मारा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed