{"_id":"5831e1294f1c1bb604b39aa5","slug":"a-man-died-in-accident-going-to-recive-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को लेने जा रहा था, ट्रक ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को लेने जा रहा था, ट्रक ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा/जारचा
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:52 AM IST
सार
मायके से आ रही पत्नी को लेने दादरी रेलवे स्टेशन जा रहा था युवक
घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी को लेने दादरी रेलवे स्टेशन जा रहे बाइक सवार युवक को राख से भरे ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के भाई ने पीछा किया, तो ट्रक को छोड़कर आरोपी चालक फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने रात में जाम लगाकर हंगामा किया। दादरी और जारचा पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हापुड़ के तहसील धौलाना में गांव निधावली निवासी भागमल यादव के बेटे बिरजू यादव की शादी डेढ़ वर्ष पहले अलीगढ़ मेें हुई थी। बिरजू की पत्नी भावना अपने 6 माह के बेटे के साथ मायके गई थी।
विज्ञापन
शनिवार की रात वह मायके से लौट रही थी। भावना दादरी रेलवे स्टेशन पर उतरी। बिरजू अपने बडे़ भाई ब्रह्म यादव के साथ अलग-अलग बाइक से भावना को लेने रेलवे स्टेशन जा रहा था। एनटीपीसी प्लांट के गेट नंबर-3 के नजदीक पहुंचने पर तेज गति से जा रहे ट्रक ने बिरजू को बाइक समेत कुचल दिया।
विज्ञापन
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बाइक पर आ रहे बडे़ भाई ने ट्रक का पीछा किया। थोड़ी दूर पर ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे के बाद शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बिरजू के गांव से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर जारचा पुलिस के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार मौके पर पहुंचे। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।