{"_id":"6ad10439238b04fa9d057727","slug":"a-brother-went-to-fetch-his-sister-chamba-news-c-88-1-ssml1004-200070-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बहन को लेने गया था भाई, रास्ते में काल बनकर गिरा पहाड़ी से पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बहन को लेने गया था भाई, रास्ते में काल बनकर गिरा पहाड़ी से पत्थर
Thu, 15 Oct 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
बहन को लेने गया था भाई, रास्ते में काल बनकर गिरा पहाड़ी से पत्थर
टेपा मोड़ पर कार पर गिरा भारी पत्थर, 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी; बहन की मौत, भाई गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बहन पुष्पा देवी को लेने गए नारायण प्रकाश उन्हें लेकर लौट रहे थे, लेकिन टेपा मोड़ चांजू के पास पहाड़ी से गिरे भारी पत्थर ने दोनों को हादसे का शिकार बना दिया। पत्थर कार पर गिरा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पुष्पा देवी (39) की मौत हो गई, जबकि उनके भाई और कार चालक नारायण प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तीसा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुष्पा देवी पत्नी लोभी राम निवासी बड़दौल, डाकघर चांजू की रहने वाली थीं। पुलिस के अनुसार, नारायण प्रकाश 14 अक्तूबर को अपनी बहन को लेने गया था। वीरवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि टेपा मोड़ के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कार हादसे का शिकार हो गई है।
घायल नारायण प्रकाश ने हादसे की जानकारी पंचायत प्रधान खेलकू को दी थी। इसके बाद वह बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर ऑल्टो कार (एचपी 01डी-7491) खाई में गिरी मिली। पुष्पा देवी का शव सड़क से करीब 250 मीटर नीचे झाड़ियों में फंसा था, जबकि नारायण प्रकाश सड़क से कुछ नीचे घायल अवस्था में मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने तीसा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
--
विज्ञापन
टेपा मोड़ पर कार पर गिरा भारी पत्थर, 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी