फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Fire breaks out in shop due to cloth kept near a furnace; FIR registered against the operator

भोपाल: भट्टी के पास रखे कपड़े से भड़की थी दुकान में आग, संचालक पर एफआईआर; हॉकर्स की शिफ्टिंग शुरू

Thu, 15 Oct 2026 10:23 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 10:23 PM IST
सार

भोपाल के न्यू मार्केट में 8 अक्टूबर को हुए अग्निकांड के मामले में पुलिस ने बालाजी छोला-भटूरा दुकान संचालक दीप अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भट्टी के पास रखे कपड़ों में आग लगने से चार दुकानों और 12 से अधिक रेहड़ियों को नुकसान पहुंचा। नगर निगम ने फायर सेफ्टी ऑडिट और हॉकर्स की शिफ्टिंग शुरू की। 

विज्ञापन
Fire breaks out in shop due to cloth kept near a furnace; FIR registered against the operator
न्यू मार्केट में लगी आग से हुआ था बड़ा नुकसान

विस्तार

न्यू मार्केट में 8 अक्टूबर को हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने बालाजी छोला-भटूरा दुकान के संचालक दीप उर्फ दीपू अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच में सामने आया कि दुकान में जल रही भट्टी के पास रखे कपड़ों में आग लगी, जिसके बाद लपटों ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों व रेहड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार अन्य दुकानों और 12 से ज्यादा रेहड़ियों को नुकसान पहुंचा था। घटना के बाद अब पुलिस की कार्रवाई के साथ नगर निगम ने भी सख्ती शुरू कर दी है। न्यू मार्केट में अग्नि सुरक्षा इंतजामों का ऑडिट किया जा रहा है, वहीं हॉकर्स को टीटी नगर स्टेडियम के पास हाट बाजार में शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

विज्ञापन


भट्टी के पास रखे कपड़ों में लगी आग, फैलीं लपटें
पुलिस जांच में सामने आया कि बालाजी छोला-भटूरा दुकान में भट्टी जल रही थी। इसी के पास रखे कपड़ों में आग लगने से लपटें उठीं और देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में आम्रपाली रेस्टोरेंट, विजय स्टोर, एक कैफे और मोबाइल दुकान को नुकसान पहुंचा था। आग से कारोबारियों को भारी आर्थिक क्षति हुई थी। घटना के बाद आम्रपाली रेस्टोरेंट के संचालक पवन अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर टीटी नगर पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ लापरवाही और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। टीटी नगर थाना प्रभारी गौरव सिंह दोहरे ने बताया कि आग लगने की शुरुआत भट्टी के पास रखे कपड़ों से हुई थी। मामले में दुकान संचालक की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रास्ता रोककर अवैध पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से दो सप्ताह में मांगा विस्तृत जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर सेफ्टी ऑडिट में जुटा नगर निगम
अग्निकांड के बाद नगर निगम भी हरकत में आ गया है। निगम की टीम न्यू मार्केट में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही है। दुकान में आग से बचाव के जरूरी इंतजाम थे या नहीं, इसकी पड़ताल की जा रही है। ऑडिट के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के दौरान दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में हुई परेशानी ने भी बाजार में अतिक्रमण और रास्तों पर रखे सामान का मुद्दा फिर सामने ला दिया है। निगम ने दो दमकल वाहनों को पूरे मार्केट में घुमाकर रास्तों का जायजा लिया और फायर ऑडिट किया। जिन स्थानों पर दमकल वाहनों की आवाजाही में बाधा मिली, वहां से सामान जब्त करने की कार्रवाई भी की गई।

टीटी नगर स्टेडियम के पास शिफ्ट होंगे हॉकर्स
नगर निगम न्यू मार्केट को नो-हॉकर्स जोन बनाने की दिशा में कार्रवाई कर रहा है। बाजार में रेहड़ी लगाकर कारोबार करने वाले हॉकर्स को टीटी नगर स्टेडियम के पास स्थित हाट बाजार में विस्थापित किया जा रहा है। निगम ने गुरुवार रात तक दुकानें निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने की मुनादी कराई है। निर्देश का पालन नहीं करने पर सामान जब्त करने की चेतावनी भी दी गई है। अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि हॉकर्स की शिफ्टिंग पर जोर दिया जा रहा है। न्यू मार्केट में व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए रेहड़ी संचालकों को टीटी नगर स्टेडियम के पास हाट बाजार में जगह दी जा रही है। अग्निकांड के बाद निगम की यह कार्रवाई बाजार में दमकल की आवाजाही सुगम बनाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं के दौरान राहत कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed