फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A fine of two lakh rupees has been imposed on the municipal contractor for cutting down green, healthy trees.

Chamba News: हरे-भरे पेड़ काटने के लिए निगम ठेकेदार को दो लाख जुर्माना लगाया

Thu, 15 Oct 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 15 Oct 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
A fine of two lakh rupees has been imposed on the municipal contractor for cutting down green, healthy trees.
छुबारू के छरडू जंगल में लॉट के नाम पर काट दिए थे दो हरे-भरे पेड़
विज्ञापन

वन विभाग की जांच टीम ने तीन दिन तक खंगाला जंगल, दो पेड़ ही मिले
कटे हुए पेड़ों की लकड़ी भी कर ली गई है बरामद, चल रही आगामी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार/चंबा। छुबारू के छरडू जंगल में अवैध तरीके से दो हरे पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने निगम के ठेकेदार को दो लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
साथ ही कटे हुए पेड़ों की लकड़ी भी बरामद कर ली है। जैसे ही वन विभाग के पास लॉट में हरे पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया तो विभाग ने तुरंत टीम गठित करके जांच के लिए भेज दी। टीम ने लॉट के तहत आने वाले सभी जंगल की बारीकी से जांच की। उन्हें दो पेड़ कटे हुुए मिले। इसकी डैमेज रिपोर्ट बनाकर ठेकेदार को जुर्माना लगाया गया। साथ ही ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में यदि उनकी लेबर से किसी हरे पेड़ को अवैध तरीके से काटा तो उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है।


छरडू जंगल में वन विभाग ने वन निगम को सूखे पेड़ों को काटने का लॉट जारी किया था। इस कार्य को अंजाम देने वाले ठेकेदार ने सूखे पेड़ों के साथ दो हरे पेड़ भी काट डाले। इस मामले की शिकायत मुख्य वन अरण्यपाल के पास पहुंच गई। उन्होंने डीएफओ को निर्देश देकर तुरंत मामले की जांच करने को कहा। चंबा से विशेष टीम को जांच करने के लिए भेजा गया। तीन दिनों तक टीम ने पूरे जंगल को खंगाला। इस दौरान दो पेड़ ही कटे हुए मिले। उधर, वनमंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि निगम के ठेकेदार को हरे पेड़ काटने के लिए जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने संबंधित बीट व ब्लॉक कर्मचारियों को नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed