{"_id":"6ad104d05df0c42f26062da9","slug":"panic-in-karmund-after-reports-of-the-absconding-accused-being-seen-chamba-news-c-88-1-cmb1008-200049-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: करमुंड में भागे हुए आरोपी को देखे जाने की सूचना से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: करमुंड में भागे हुए आरोपी को देखे जाने की सूचना से दहशत
Thu, 15 Oct 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
टिकरीगढ़ पंचायत में पुलिस की तलाश तेज, हथियारों से लैस होने की आशंका; मौजूदगी की पुष्टि नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल में जेल से भागे हुए बताए जा रहे इब्राहिम को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। नरेड़ गांव में महिला और उसके ससुर को हथियारों के दम पर धमकाने के मामले के बाद अब ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के करमुंड गांव में भी उसे देखे जाने की सूचना मिली है।
इसके बाद पुलिस थाना तीसा और पुलिस चौकी नकरोड़ की टीम ने इलाके में तलाश और गश्त तेज कर दी है। हालांकि, गांव में आरोपी की मौजूदगी की पुष्टि करने वाला कोई साक्ष्य अभी सामने नहीं आया है।
पुलिस के अनुसार, आठ अक्तूबर को नरेड़ निवासी 27 वर्षीय दिलदारो पत्नी रोशन ने शिकायत दी थी कि लंबी दाढ़ी वाला व्यक्ति तलवार और बंदूक लेकर उसके घर पहुंचा। उसने खुद को इब्राहिम बताते हुए जेल से भागने की बात कही और महिला व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने पुलिस को सूचना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने नौ अक्तूबर को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 127(2), 333 और 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार को करमुंड में आरोपी को देखे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी छानबीन शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए रणनीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। सूचना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
--