{"_id":"d857a67d8796e8884fcb78ba19fd0cda","slug":"a-girl-is-missing-in-faridabad-from-ten-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने कहा, मेरी बेटी को शादी के लिए भगा ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने कहा, मेरी बेटी को शादी के लिए भगा ले गए
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 11 Feb 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सेहतपुर इलाके में एक युवती के घर से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
युवती पिछले दस दिन से गायब है। उसके पिता ने एक महिला सहित चार लोगों पर लड़की को शादी के लिए भगाने का आरोप लगाया है।
सेहतपुर की संजय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी 22 वर्षीय लड़की 1 फरवरी से गायब है। वह किसी काम से बाहर गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। काफी तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं लगा। युवती के पिता ने चार लोगों पर आरोप लगाया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
पिता ने मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ निवासी जितेंद्र चौहान, सतेंद्र व ललिता और बुलंदशहर निवासी योगराज पर शक जताते हुए चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया चारों सेहतपुर में रहते थे और उसकी बेटी को जानते थे।
विज्ञापन