{"_id":"c2381a9fd1eb5e517b2949348cb4fbbe","slug":"a-dead-body-found-in-bhupani-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर वहां बॉल न जाती तो क्या होता?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगर वहां बॉल न जाती तो क्या होता?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 27 Jan 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना भूपानी इलाके में खाली पड़ी जमीन से एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
क्रिकेट खेल रहे एक युवक ने शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर शव की पहचान करने में जुटी है।
खेड़ी पुल चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह ने बताया कि रविवार को थाना भूपानी इलाके में सेक्टर-87 में एक खाली पड़े मैदान में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी गेंद मैदान के एक गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
गेंद को उठाने भारत कॉलोनी निवासी दीपक पहुंचा, उसने गड्ढे में एक शव पड़ा देखा। शव के पास आवारा पशु मौजूद थे, जिन्होंने शव को क्षति भी पहुंचाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज के मुताबिक शव क्षत-विक्षत अवस्था में होने के कारण अभी यह भी पता नहीं लग सका है कि पुरूष का है या महिला का। माना जा रहा है मैदान में शव पिछले कई दिनों से पड़ा होगा।