{"_id":"570350be4f1c1bb45ec813b5","slug":"9-year-odd-girl-raped-by-15-year-minor-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 साल की बच्ची से 15 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
9 साल की बच्ची से 15 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Apr 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निहाल विहार में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद से पड़ोस में रहने वाला नाबालिग फरार है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी को तलाश रही है। पुलिस के अनुसार, बच्ची के माता-पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार शाम वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बिंदापुर में महिला ने जान दी
बिंदापुर में रविवार को दर्शना (40) ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में पता चला है कि महिला का पति अजय सिंह से अनबन चल रहा था। पुलिस ने बताया कि दर्शना पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। अजय दो माह से बेरोजगार था। महिला ही घर का सारा खर्च चला रही थी। इस वजह से दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस अजय से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन