{"_id":"419cedfe7dd095520c94676c3f142d53","slug":"9-year-kid-abducted-in-front-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी को धक्का देकर बच्चे का किया अपहरण्ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दादी को धक्का देकर बच्चे का किया अपहरण्ा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 09 May 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के एनआईटी 5 से फिल्मी स्टाइल में एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया। मानव रचना स्कूल में पढ़ने वाले युवराज को स्कूल बस ने जैसे ही उसके घर के गली के बाहर छोड़ा, अपहरणकर्ता बच्चे को अपनी गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
एनआईटी 5 स्थित मकान नंबर 5 डी/67 में रहने वाले नौ साल के युवराज को उसकी दादी गली के बाहर लेने आई थी। बच्चा दादी के साथ घर की ओर जा रहा था, तभी एक मारुति 800 कार आकर रूकी।
विज्ञापन
उसमें बैठे लोगों ने युवराज की दादी से एक पता पूछा और इसी बहाने उन्होंने बच्चे को पकड़ लिया। उसकी दादी ने बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन अपहरणकर्ताओं ने धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद युवराज के बड़े भाई और घर के माली ने बाइक पीछा किया लेकिन तब तक वो लोग फरार हो चुके थे। पुलिस ने बताया कि घटना करीब दोपहर ढाई बजे की है। पुलिस ने इसकी तफ्तीश शुरू कर दी है।