फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   40 thousand fraud in bank que in faridabad

बैंक काउंटर पर लाइन में लगे थे ठग, 40 हजार ठगे  

Wed, 08 Feb 2017 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
40 thousand fraud in bank que in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

बैंक में 1.70 लाख रुपये जमा करवाने गए फोकस डायग्नोस्टिक सेंटर के अकाउंटेंट ललित गर्ग को झांसा देकर दो युवकों ने चालीस हजार रुपये ठग लिए। ई क्यू कोड लगवाने के नाम पर युवकों ने उनके हाथ से दो हजार के नोटों की गड्डी ली और बीस नोट पार कर दिए। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


एसजीएम नगर निवासी ललित गर्ग के मुताबिक वह अजरौंदा चौक, रामा पैलेस स्थित फोकस डायग्नोस्टिक में अकाउंटेंट हैं। सोमवार को फर्म के 1.70 लाख रुपये खाते में जमा करवाने एनआईटी पांच स्थित एचडीएफसी बैंक गये थे। वह नकद जमा करवाने वाले काउंटर की लाइन में लग गए।
विज्ञापन


उनके पीछे खड़े युवक ने उनसे कहा कि नकद जमा करवाने वाली रसीद में ई क्यू कोड डालना जरूरी है, यह ईक्यू कोड दो हजार के नोट पर लिखा होता है। इसके बाद युवक ने एक दो हजार रुपये का नोट निकाल कर उसमें ई क्यू कोड दिखाया। उसके पीछे खड़े युवक ने भी ई क्यू कोड होने का समर्थन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों की बात में आकर उन्होंने ईक्यू कोड लिखने के लिए दो हजार के 85 नोटों की गड्डी उन लड़कों को थमा दी। युवकों ने कोड लिखकर नोट उन्हें वापस कर दिए।  इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। युवकों के जाने पर ललित को संदेह हुआ तो उन्होंने नोट गिने, उसमें 20 नोट कम थे।


मामले की जानकारी होने पर पुलिस बैंक पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। पुलिस को फुटेज में दोनों युवक दिखे लेकिन उनके चेहरे साफ नहीं दिखे। जांच अधिकारी एएसआई सत्यवान ने बताया कि फुटेज में चेहरे साफ नहीं दिखने के चलते दोनों को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed