फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   40 million in cash seized from two vehicles gurugram

दो गाड़ियों से पकड़ी 40 लाख की नकदी, आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी

Fri, 16 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 16 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
40 million in cash seized from two vehicles gurugram
फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर टोल प्लाजा के पास पुलिस ने दो मारुति वैन से करीब 40 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। जिसमें 24 लाख रुपये की नई करेंसी है। इन कारों में छह लोग सवार थे। नकदी फरीदाबाद से गुुरुग्राम की एक कंपनी में लाई जा रही थी। पुलिस ने नगदी व कार सवार लोगों को कब्जे में लेने के बाद आयकर विभाग की टीम को सूचना दे दी है। टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद विभिन्न जगहों पर करेंसी पकड़े जाने की खबरों के बाद गुरुग्राम पुलिस ने भी शहर में चौकसी बढ़ा दी है। डीएलएफ फे स-1 की ग्वाल पहाड़ी चौकी की पुलिस टीम मंगलवार शाम गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रात करीब 8:30 बजे पुलिस ने फरीदाबाद की ओर से आ रही दो वैन को चेकिंग के लिए रुकवाया। कारों की तलाशी के दौरान इनमें से करीब 40 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। जिनमें नई करेंसी के 24,55,500 रुपये हैं। जिनमें 2-2 हजार रुपये के 1208 नोट व 500 रुपये के 79 नोट हैं। बाकी नोट 100, 50, 20 व 10 रुपये के हैं। इसके अलावा कुछ सिक्के भी मिले हैं।
विज्ञापन


इन गाड़ियों के चालक मिश्रीलाल, राघवेंद्र, गनमैन महेशपाल, बृजकिशोर, शैलेंद्र कुमार व दिवाकर ने बताया कि यह नकदी गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित चेटमेट प्रा. लि. कंपनी की है। यह लोग नकदी को कंपनी लेकर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वह इसी कंपनी के कर्मचारी हैं। कारों से बरामद रुपयों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, इस मामले में कार्रवाई व मिली नकदी की जांच के बारे में आयकर विभाग को सूचित कर दिया है। आयकर विभाग की टीम नकदी के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद अब तक ये मामले पकड़े गए

1- 28-11-2016: एंटी स्नेचिंग स्टाफ पालम विहार पुलिस ने नोट बदलने के लिए नई कॉलोनी में लाई गई 15 लाख रुपये की पुरानी नगदी पकड़ी।
2-29-11-2016: थाना सेक्टर-29 पुलिस ने गलेरिया रेड लाइट पर एक मर्सिडीज कार से 35 लाख रुपये की पुरानी नगदी पकड़ी।
3-29-11-2016 की शाम थाना सिविल लाइन पुलिस ने 10.96 लाख रु पये की नगदी पकड़ी, जिनमें 1000 व 500 के पुराने नोट थे।
3-08-12-2016 की रात क्राइम यूनिट-9 सेक्टर-39 पुलिस ने गांव इस्लामपुर के पास दो लोगों से 10 लाख की नई करेंसी पकड़ी।
4-12-12-2016: थाना पटौदी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बिलासपुर से पटौदी की ओर आ रहे कैंटर से 3.16 लाख रुपये के पुराने नोट पकड़े।
5-13-12-2016: क्राइम यूनिट--39 ने दिल्ली-जयपुर रोड स्थित राजीव चौक पर एक कार से 7.92 लाख की नई करेंसी पकड़ी।
6-13-12-16: सीआईए बिलासपुर ने जमालपुर चौक के पास कार से 9.50 लाख की नगदी पकड़ी। जिनमें दो हजार के 472 नोट और 500 के 12 नोट थे।
7-13-12-2016: डीएलएफ फेस-1 पुलिस ने गुरुग्राम फरीदाबाद टोल पर दो गाड़ियों से 40 लाख की नगदी पकड़ी, जिनमें 2455500 नई करेंसी। बाकी 10 से 500 तक के नोट पकड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed