{"_id":"5ab93c6fa3b37f6a9e3014ac88686fe9","slug":"4-people-died-in-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट या सुसाइडः 2 महिलाएं और 2 युवक मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सीडेंट या सुसाइडः 2 महिलाएं और 2 युवक मरे
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 18 Mar 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के जीआरपी थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इनमें से तीन की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने बताया कि ओल्ड व न्यूटाउन रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार रात एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की उम्र करीब 40 साल है और उसने जामुनी कलर का शूट पहन रखा था। दूसरी ओर मेवला महाराजपुर फाटक के पास सोमवार की सुबह करीब 7.40 बजे एक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Live Update: 18 मार्च के दिन भर की घटनाएं
मृतक की उम्र करीब 30 साल है। उसने काले रंग की पैंट और गुलाबी कलर की शर्ट पहन रखी थी। इसी प्रकार न्यू टाउन स्टेशन के पास 28-30 वर्षीय एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका ने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
एक अन्य घटना में बाटा पुल के पास सोमवार की सुबह 10.30 बजे रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार निवासी रामनगर कॉलोनी के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी आस-पास के थानों और कॉलोनियों में संपर्क कर मृतकों की पहचान करने में जुटी है।