{"_id":"4b0f913ab5cb84182f6e3eadea51a06a","slug":"4-officers-captured-in-sting-operation-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टिंग ऑपरेशन में फंसे 4 अधिकारी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टिंग ऑपरेशन में फंसे 4 अधिकारी सस्पेंड
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 26 Apr 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के आरोप में गुड़गांव बिजली निगम के दो एसडीओ सहित दो अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में इन्हें रिश्वत मांगते हुए दिखाए जाने के बाद निगम ने यह कार्रवाई की। निगम के आला अधिकारियों ने निलंबन के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
निलंबित होने वालों में एसडीओ आशुतोष और एसडीओ अशोक शर्मा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एएसएसए देवराज और सीए जितेंद्र शर्मा को भी निलंबित किया गया है।
वहीं, स्टिंग ऑपरेशन में रिश्वत मांगने वाले कुछ और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अरूण वर्मा ने बताया कि स्टिंग के आधार पर इन चारों को निलंबित किया गया है।
दो अन्य लोगों पर भी इसी प्रकार के आरोप हैं। इसमें एक एसडीओ और एक जेई है। इनकी रिपोर्ट भी तलब की गई है।