अगवा कर दो किशोरियों से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के बेगमपुर और हर्ष विहार इलाके में दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले सामने आए हैं। दोनों किशोरियों की उम्र 15 साल थी।
हर्ष विहार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बेगमपुर थाने की पुलिस 45 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पड़ताल कर रही है।
बहला-फुसलाकर ले गया था लड़की को
पहला मामला बेगमपुर का है। पुलिस के अनुसार 18 मई को बेगमपुर में 15 साल की किशोरी अपने घर के सामने बैठी थी। आरोप है कि एक 45 वर्षीय व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी जानकारी मां को दी। किशोरी के परिजन उसे लेकर बेगमपुर थाने पहुंचे।
उन लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के हुलिए के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
जबरन पकड़ कमरे में ले गया था उसे
दूसरा मामला हर्ष विहार इलाके का है। पुलिस के मुताबिक हर्ष विहार इलाके में 15 साल की किशोरी ने उसी इमारत की पहली मंजिल पर नंदलाल (25) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को किशोरी ऊपर गई तो नंदलाल ने उसे पकड़ लिया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने नीचे आकर इस बात की जानकारी अपनी बहन को दी।
बहन को लेकर महिला हर्ष विहार थाने पहुंची और दुष्कर्म की शिकायत की। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नंदलाल को गिरफ्तार कर लिया है।