फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   180 fridge theft in faridabad

कंपनी के 180 फ्रिज उठा ले गए चोर

Tue, 04 Mar 2014 05:20 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 04 Mar 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
180 fridge theft in faridabad

फरीदाबाद के थाना मुजेसर क्षेत्र में स्थित कंपनी के ट्रक से 180 फ्रिज चोरी होने का मामला सामने आया है। ट्रक को नागपुर के लिए रवाना किया गया था।

विज्ञापन


ग्वालियर में ट्रक के खडे़ होने की सूचना मिली। जांच करने पर ट्रक से 60 फ्रिज चोरी मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली निवासी राजकुमार फरीदाबाद स्थित व्हर्लपूल कंपनी में काम करते है।
विज्ञापन


पढ़ें: सूरजकुंड में ये क्या चल रहा है?

उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा 19 फरवरी को ट्रकों से भरा फ्रि ज नागपुर भेजा गया था। सभी फ्रिज नागपुर में किसी कंपनी में दिए जाने थे। 26 फरवरी को किसी ने सूचना दी कि उनका ट्रक ग्वालियर के पास खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच करने के लिए कंपनी के सदस्य राजेश व रिंकु को भेजा तो जानकारी मिली कि ट्रक से 180 फ्रिज चोरी है। इसके अलावा ट्रक की टंकी भी खुली है। फ्रिज चोरी होने के बाद से ट्रक चालक राम स्वरूप भी गायब है।

पढ़ें: 45 को बंधक बनाकर लूट रहे थे, पुलिस की गोलीबारी में दो घायल

राजकुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि गाजीपुर में रहने वाले ट्रक ड्राइवर ने ही फ्रिज चोरी करवाए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed