फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   17 thefts in dhoom style

चोरों ने मचाई धूम, एक रात में 17 चोरियां

Fri, 31 Jan 2014 02:20 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Jan 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
17 thefts in dhoom style

दिल्ली के खेड़ाखुर्द गांव स्थित 17 दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद से दुकानदार और स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने सड़क जाम कर अपना विरोध जताया। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों को किसी तरह शांत कराया और इस मामले में बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:फेसबुक और वॉट्स ऐप पर चल रहा था 'गंदा धंधा'
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संदीप की खेड़ाखुर्द गांव में किताब की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह संदीप अपने दुकान पर पहुंचा। उसने दुकान का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाने पर पता चला कि चोरों ने दुकान से किताब और नकदी की चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप अपने दुकान की चोरी की शिकायत कर ही रहा था कि पता चला कि चोरों ने बाजार में स्थित 16 अन्य दुकानों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बाजार में मोबाइल फोन, कपड़े और अन्य सामान की दुकानें हैं।

यह भी पढ़ें:लूट का विरोध किया तो कर दिया चाकू से हमला

दुकानदारों का आरोप है कि चोर अपने साथ टेंपो लेकर आए थे और सभी दुकानों से चोरी करने के बाद सामान को लादकर फरार हो गए।

घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने सड़क जाम कर दिया। इससे पूर्व नरेला में भी एक दर्जन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक नील दमन खत्री मौके पर पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। बाद में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed