फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15 minutes before the car came to the apartment Suspense

15 मिनट पूर्व अपार्टमेंट में आई कार पर सस्पेंस

Wed, 23 Jul 2014 11:53 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Wed, 23 Jul 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
15 minutes before the car came to the apartment Suspense

राज्यसभा टीवी में (पत्रकार) प्रोड्यूसर मिलिता दत्ता मंडल की महागुन मोजैक अपार्टमेंट में एंट्री से ठीक 15 मिनट पहले एक और कार ने एंट्री की थी। इस कार के बारे में कुछ भी पता न चलने से ये पुलिस के लिए रहस्य बन गयी है।

विज्ञापन


साथ ही पार्किंग में मिलिता से पहले एक और शख्स के होने का संदेह बढ़ गया है। घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस को अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार हैं। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार रात महागुन मोजैक सोसायटी की आठवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलिता (32) की मौत हो गई थी। परिजनों ने जहां हत्या का आरोप लगाया था वहीं, पुलिस इसे सुसाइड बता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान सोसायटी के गेट पर वाहनों के एंट्री रजिस्टर से पता चला है कि सोमवार रात 10:45 बजे मिलिता के पति सूर्य ज्योति मंडल की कार की एंट्री हुई। वहीं, रात 11:10 बजे मिलिता की कार की एंट्री दर्ज है।

पति-पत्नी की कारों की एंट्री के बीच एक और कार रात 10:55 बजे आयी थी। इसकी एंट्री मिलिता से करीब 15 मिनट पहले हुई थी। सोसायटी गार्ड्स के मुताबिक, सोसायटी का स्टीकर देखकर कार को अंदर जाने दिया गया। कार किसकी है इसके बारे में जांच चल रही है।

सवाल यह है कि जब मिलिता की कार पार्किंग में पहुंची, उस समय उनसे 15 मिनट पहले एंट्री लेने वाली कार का चालक बेसमेंट की पार्किंग में मौजूद था या नहीं। इतना ही नहीं 11:10 बजे ही दो अन्य कारें भी सोसायटी में दाखिल हुई थीं। इन दो कारों का पता चल गया है।

पुलिस इनके चालकों से पूछताछ की तैयारी में है। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तीन डॉक्टरों के पैनल ने जीटीबी अस्पताल में मिलिता का पोस्टमॉर्टम किया है। रिपोर्ट आने में कुछ समय लगेगा। तब तक मामले की जांच जारी है।

अमर उजाला ने जताया था हत्या का संदेह
पुलिस भले ही मंगलवार तक घटना को सुसाइड बता रही थी मगर अमर उजाला में प्रकाशित खबर में परिजनों की ओर से हत्या का संदेह जताया था। इसी आधार पर बुधवार को चौकी इंचार्ज की तरफ से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

हालांकि एसएसपी ने बताया कि दो दिन बाद भी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी इसीलिए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सोसायटी गेट का सीसीटीवी खराब
सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों को जांच में प्रमुख सबूत माना जा रहा था। मगर सोसायटी कंपाउंड के चार कैमरों में से गेट पर लगे कैमरे का रिकॉर्डर खराब है। ऐसे में मिलिता और उससे 15 मिनट पहले एंट्री लेने वाली कार का कोई फुटेज नहीं है। सिक्योरिटी सुपरवाइजर अश्वनी ने बताया कि रिकॉर्डर खराब था। इसके चलते फुटेज नहीं मिल सकी है।

लिफ्ट के बजाए सीढ़ियों का इस्तेमाल क्यों
परिजनों के अनुसार, मिलिता रात को घर में आई ही नहीं। आठवें फ्लोर पर आने के लिए उसे लिफ्ट से ऊपर आना था न कि सीढ़ियों से । उधर, पुलिस की थ्योरी के अनुसार, मिलिता ने पति से झगड़ा कर सीढ़ियों से छलांग लगा दी।

अगर घटना सुसाइड है तो वह घर के बाहर आने की बजाए बालकनी से भी कूद सकती थीं। अगर पति से झगड़ा हुआ तो आसपास के फ्लैट वालों को कुछ तो जानकारी मिल ही जाती।

आठवें फ्लोर पर मिला बालों का गुच्छा
फॉरेंसिक टीम को आठवें फ्लोर पर बालों का गुच्छा मिला है। पुलिस को शक है कि पति के साथ झगड़े के दौरान उसके बाल टूटे होंगे। हालांकि अभी यह जांच की जा रही है कि बाल मिलिता के ही थे या किसी और के।

एसएसपी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को कई अहम सबूत मिले हैं। गाड़ी में रखा बैग, चश्मा, साइकिल और चप्पल आदि सभी तथ्यों का अध्ययन किया जा रहा है।

मेड बोली, दंपति में थे अच्छे संबंध
ढाई साल से मिलिता के घर काम कर रही महाराजपुर निवासी मेड कविता ने बताया कि दंपति का स्वाभाव सरल था। दोनों ढाई साल की बेटी पीहू के साथ अक्सर बाहर जाते थे। मिलिता मेरी बेटी शिवानी का हाल-चाल पूछती और उसे पढ़ाने पर जोर देती थी।

उधर, पड़ोसियों ने बताया कि मिलिता को बच्चों से बहुत प्यार था। वह पड़ोस के बच्चों के साथ खुद भी खेलने लगती थी। सभी ने दंपति में झगड़े और सुसाइड की बातों से इंकार किया। कविता के अलावा एक फुल टाइम मेड मीनू घर पर ही है।

दिल्ली के सीआर पार्क शिफ्ट हुआ परिवार

मिलिता के पति बेटी और मां के साथ मंगलवार देर रात दिल्ली के सीआर पार्क स्थित घर सिफ्ट हो गए। उन्हाेंने दरवाजे पर ही एक कागज चस्पा कर दिया है जिसमें सीआर पार्क जाने की बात गयी है। इसमें तीन लोगों के नाम और उनके मोबाइल नंबर भी लिखे हैं। घर आने वाले लोगों को जानकारी देने के लिए ऐसा किया गया है।


कोड से लॉक का मिलिता का आईफोन
पुलिस ने मिलिता का आईफोन तो कब्जे में ले लिया है मगर उन्हें इससे कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। दरअसल आईफोन कोड से लॉक है। पुलिस इसे तोड़ने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed