फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   14-year-old teenaged victim of rape dies in self-immolation

दुष्कर्म से आहत 14 वर्षीय किशोरी ने किया आत्मदाह, इलाज के दौरान तोड़ा दम          

Thu, 10 May 2018 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 10 May 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
14-year-old teenaged victim of rape  dies in self-immolation
प्रतीकात्मक चित्र

         

विज्ञापन

फरीदाबाद के थाना मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में दुष्कर्म से आहत 14 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार को मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में पहले बीके अस्पताल लाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। किशोरी 90 फीसदी तक जल गई थी।

मंगलवार को ही आधी रात के बाद उसकी मौत हो गई। महिला थाना पुलिस ने किशोरी की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।    
विज्ञापन

       
आरोपी मूल रूप से बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फरीदाबाद में वह मुजेसर की एक कालोनी में किराए पर रहता है। दुष्कर्म की वारदात एक मई की है।
 

वारदात के बाद से ही किशोरी गुमसुम रहती थी

14-year-old teenaged victim of rape  dies in self-immolation
सांकेतिक चित्र

पड़ोस में ही रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी रात में लघुशंका के लिए गई थी, तभी आरोपी ने उसे जबरन अपने कमरे में खींच लिया और दुष्कर्म किया। वारदात के बाद से ही किशोरी गुमसुम रहती थी। मंगलवार को मां के पूछने पर उसने सारी बात बताई।       

किशोरी की मां ने बताया कि वह उसे पुलिस चौकी लेकर जाना चाहती थी, मगर आसपास के कुछ लोगों ने ही बातचीत करके मामले को सुलझाने की बात कही। इसके बाद वह अपने काम पर चली गई। इसी दौरान घर पर अकेली किशोरी ने खुद के ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।       

पुलिस के अनुसार किशोरी 90 फीसदी तक जल गई थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया। सफदरजंग में इलाज के दौरान देर रात किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने किशोरी की मां के ब्यान पर आरोपी अमित के खिलाफ पोक्सो एक्ट व आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed