{"_id":"90d5ab989f86e56ea901a9a62649a6b9","slug":"10-rupees-to-raping-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 रुपये देकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 रुपये देकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
अमर उजाला, लोनी
Updated Mon, 21 Apr 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन बच्ची के चीखने पर मां मौके पर पहुंच गई। इस पर युवक भाग गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।्र
विज्ञापन
रविवार दोपहर 2.30 बजे नाईपुरा कॉलोनी निवासी एक युवक की आठ वर्षीय बच्ची घर के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान पडोस में रहने वाला 20 वर्षीय युवक बच्ची को दस रुपये देकर अपने साथ घर ले गया। वहां उसने एक कमरे में बच्ची के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी तथा दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
बच्ची जोर जोर से रोने चीखने लगी। बच्ची की चीख सुनकर घर की प्रथम मंजिल से युवक की मां नीचे आ गई। मां के मौके पर पहुंचते ही युवक कपड़े पहनकर भाग गया। लोगों ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलाई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। लोगों ने बताया आरोपी पहले भी दो बार बच्चियों के साथ रेप की कोशिश कर चुका है।