फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cracker ban: Shopkeepers are home delivery of firecrackers

दिल्ली-NCR में पुलिस करती रही गश्त, पटाखों की होती रही होम डिलीवरी

Thu, 19 Oct 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Oct 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
cracker ban: Shopkeepers are home delivery of firecrackers
दिल्ली एनसीआर में पटाखों की बिक्र्ती पर लगी रोक - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली और एनसीआर में पटाखों की बिक्री जारी है। दादरी में पुलिस बाजार में सादा वर्दी में गश्त कर रही है। और पटाखों का ऑर्डर मिलने पर दुकानदार होम डिलीवरी करते रहे।
विज्ञापन


होम डिलीवरी उन्हीं को की गई, जिन पर उनको भरोसा है। जान पहचान वालों को भी पटाखे बेचे गए। सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए करीब एक सप्ताह पहले ही दिल्ली एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- द‌िल्लीः पटाखे बेचने के ल‌िए दुकानदारों ने शुरू क‌िया पर्ची स‌िस्टम, एडवांस में ले रहे रकम
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में पटाखों की बिक्री न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सतर्क है। पुलिस वर्दी और सादा वर्दी में बाजार में गश्त कर रही है। पुलिस के सतर्क रहने के बावजूद दुकानदारों ने खुले में पटाखे न बेचने का नया तरीका निकाला है।

cracker ban: Shopkeepers are home delivery of firecrackers
पटाखे - फोटो : self
मंगलवार से दुकानदार पटाखों की होम डिलीवरी करने में लगे हैं। जिन घरों में पटाखा देने पहुंचे हैं, उन्होंने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पटाखे घर पर ही दिए जा रहे हैं। तीन विक्रेता बाइक से होम डिलीवरी कर पटाखे बेचने का काम कर रहे हैं। 

पढ़ें:- जूते की दुकान में बिक रहे थे पटाखे, पुलिस ने मारा छापा किए 72 किलो पटाखे बरामद

पटाखे लेने जब ग्राहक जाता है तो उनका मोबाइल नंबर और पता पूछकर घर पर पटाखे पहुंचाने और सही रेट लगाने की बात कही जा रही है। यह सुनकर ग्राहक अपना मोबाइल नंबर आराम से दे देता है। बाद में संपर्क करके बताए गए पते पर पटाखे पहुंचा दिए जाते हैं। पटाखों विक्रेताओं ने अपने अधिकतर स्टॉक को खत्म कर दिया है।      
 
पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा का कहना है कि पटाखे बेचने वालों पर कड़ी नजर रखी गई है और सिविल वर्दी में भी पुलिस बाजार में गश्त कर रही है। पटाखा बेचते हुए अगर कोई मिलता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed