Delhi Police: ट्रैफिक पुलिस के अंदरूनी विवाद पर CP ने लगाया विराम, पूर्व फैसला बदला; अब दो जोन नहीं एक डिवीजन
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने ट्रैफिक यूनिट के दो स्पेशल सीपी के बीच विवाद को सुलझाते हुए जोन सिस्टम समाप्त कर एक डिवीजन बना दिया। पूर्व आयुक्त राकेश अस्थाना के फैसले को पलट दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महकमे में भीतरखाने तो चर्चा यहां तक हैं कि बात बहस से हाथापाई तक भी पहुंच गई थीं। दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने दिल्ली ट्रैफिक के जोन सिस्टम को खत्म दिया है और एक डिवीजन बना दिया है। अब ट्रैफिक यूनिट के एक ही विशेष पुलिस आयुक्त होंगे। पुलिस आयुक्त ने दो दिन पहले आए ट्रॉसफर ऑर्डर के तहत विशेष पुलिस आयुक्त नीरज ठाकुर को ट्रैफिक डिवीजन का मुखिया बना दिया है।
दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो एडिशन सीपी होने से कई बार लोअर स्टाफ से को-ऑर्डिनेशन में दिक्कत आ रही थी। ट्रैफिक संभालने में भी अड़चने हो रही थी। क्योंकि, ट्रैफिक एक जोन तक सीमित न रह कर पूरी दिल्ली में जाता है। कई बार दोनों जोन के अलग-अलग नियम और ऑपरेशन अलग थे।
एडिशनल सीपी (ट्रैफिक हेडक्वॉर्टर), एडिशनल सीपी (ट्रैफिक जोन-1) और एडिशनल सीपी (ट्रैफिक जोन-2) पीईबी के मेंबर थे। इन तीनों में से सीनियर अफसर को चेयरमैन बनाने का नियम रखा गया। इससे पहले ट्रांसफर-पोस्टिंग का पूरा काम एक ही एडिशनल कमिश्नर देख रहे थे, जिससे पक्षपात की शिकायतें आ रही थीं।
एडिशनल सीपी हो गए आमने-सामने
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोर्ड बनने के बाद दो एडिशनल सीपी आमने-सामने आ गए। चेयरमैन बने एडिशनल सीपी ने पीईबी की मीटिंग कॉल की तो विवाद बढ़ गया।
दोनों जोन के स्पेशल सीपी (ट्रैफिक) इसे सुलझा नहीं सके। मामला सीपी तक पहुंचा, जिन्होंने 17 मई को ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार ट्रैफिक यूनिट से छीनकर पुलिस हेडक्वॉर्टर को दे दिया। पुलिस अफसरों के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस में कुछ मलाईदार पॉइंट्स और सर्किल में तैनाती को लेकर पक्षपात का आरोप लगते हैं।
पांच साल पहले ट्रैफिक यूनिट को दो जोन में बांट दिया था
दिल्ली के पूर्व आयुक्त राकेश अस्थाना ने पुलिस आयुक्त बनते ही कई फैसले लिए थे। उन्होंने पीसीआर यूनिट खत्म कर पुलिस स्टेशनों से अटैच कर दिया था। पूर्व पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने इस फैसले को रद कर दिया था। पूर्व आयुक्त अस्थाना ने वर्ष 2021 में ही राजधानी के ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर करने और समस्याओं को निपटाने के लिए इसे दो जोन में बांटा था। इस पूर्व आयुक्त अस्थाना के बचे आखिरी फैसले को भी अब रद कर दिया है।