{"_id":"5ef927ff8ebc3e42fc599b9c","slug":"covid-care-coaches-ready-at-nine-stations-but-only-15-patients-reach","type":"story","status":"publish","title_hn":" नौ स्टेशनों पर कोविड केयर कोच तैयार ...लेकिन मरीज पहुंचे केवल 15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ स्टेशनों पर कोविड केयर कोच तैयार ...लेकिन मरीज पहुंचे केवल 15
Mon, 29 Jun 2020 08:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 Jun 2020 08:31 AM IST
सार
- शकूरबस्ती को छोड़ कोविड केयर कोच सूना पड़ा
- रेलवे की तैयारी धरी रह गई है
- आनंद विहार में बड़ी संख्या में कोविड केयर कोच लगाए गए हैं
विज्ञापन
covid coach
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को देखते हुए तो कई स्टेशनों पर कोविड केयर कोच की तैनाती कर दी है, लेकिन शकुरबस्ती को छोड़कर वहां मरीज पहुंच ही नहीं रहे हैं। दिल्ली सरकार की तरफ से बारात घर व आश्रम में बड़ी संख्या में बेड के इंतजाम के बाद रेलवे की तैयारियां धरी रह गई है। यहां तक कि इन स्टेशनों से ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया है।
आनंद विहार रेलवे स्टेशन समेत दिल्ली के नौ स्टेशनों पर बड़ी संख्या में कोविड केयर कोच लगाए गए है ताकि मरीजों को वहां आइशोलेशन में रखा जा जा सके। लेकिन शकुरबस्ती रेलवे शेड में ही मरीज पहुंच रहे है। वह भी संख्या काफी कम है।
अभी तक महज पंद्रह मरीज ही कोविड केयर कोच है, जबकि रेलवे की तरफ से पूरी तैयारी है। मेडिकल टीम की भी तैनाती की गई है। शकुरबस्ती में तो डिफेंस की मेडिकल टीम जुटी हुई है। इस पूरे इंतजाम में रेलवे प्रति कोच दो लाख रुपया के करीब खर्च भी करने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेलवे की तरफ से ठोस इंतजाम किए गए है। लेकिन अभी तक कोविड केयर कोच में मरीजों के लिए पहल नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली सरकार रेलवे से इस बाबत फिलहाल संपर्क भी नहीं साध रहा है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के नौ स्टेशनों पर पांच सौ से अधिक कोविड केयर कोच लगाया गया है जिसमें आठ हजार के करीब बेड का इंतजाम है। जिसमें हल्के लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को रखा जाएगा।