{"_id":"5bda27c7bdec22697879c02e","slug":"court-opens-center-lie-on-rafale-deal-says-sanjay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल सौदा: आप ने कहा- कोर्ट ने खोला केंद्र का झूठ, 526 का विमान 1670 करोड़ का कैसे हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल सौदा: आप ने कहा- कोर्ट ने खोला केंद्र का झूठ, 526 का विमान 1670 करोड़ का कैसे हुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Nov 2018 03:38 AM IST
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल विमान सौदे पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आप सांसद संजय सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से 10 दिन के भीतर राफेल सौदे से जुड़ी सारी जानकारी मांगकर उसका झूठ खोल दिया है।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में बुधवार को मीडिया से वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से साफ है कि केंद्र को अदालत के साथ ही याचिकाकर्ताओं को भी राफेल विमान खरीद से जुड़ी सभी जानकारियां देनी होंगी। संजय सिंह के मुताबिक, केंद्र सरकार शुरू से ही गोपनीयता व देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए राफेल की कीमत सार्वजनिक नहीं कर रही थी। इस मामले में संसद को भी गुमराह किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 6 मार्च को आप सांसदों ने सीवीसी चेयरमैन और 12 मार्च को सीबीआई डायरेक्टर से राफेल सौदे की जांच की मांग की थी। सीवीसी ने शिकायत स्वीकार कर ली थी। इसके बाद नियमत: इसकी जांच सीबीआई को करनी थी, लेकिन अब तक इस मामले में कुछ भी नहीं हुआ। संजय सिंह ने कहा कि अब केंद्र सरकार को बताना पड़ेगा कि अनुभवहीन कंपनी को ठेका कैसे दिया गया। 526 करोड़ का विमान 1670 करोड़ का कैसे हो गया?
विज्ञापन