फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court has extended NIA custody of Amir Rashid Ali by ten days

Delhi Blast Case: कोर्ट ने आमिर की NIA की हिरासत 10 दिन के लिए बढ़ाई, शोएब को भी 10 दिन की कस्टडी में भेजा

Wed, 26 Nov 2025 04:23 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Nov 2025 04:23 PM IST
सार

आरोप है कि शोएब ने आतंकी उमर नबी को धमाके से ठीक पहले न केवल पनाह दी, बल्कि लॉजिस्टिक सपोर्ट भी मुहैया कराया था। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है।

विज्ञापन
Court has extended NIA custody of Amir Rashid Ali by ten days
कड़ी सुरक्षा में आरोपियों को कोर्ट ले जाया गया - फोटो : X @PTI_News

विस्तार

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किला के पास हुए विस्फोट मामले में आमिर राशिद अली की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत दस दिन के लिए बढ़ा दी है। अदालत ने इसी मामले में शोएब को भी 10 दिनों की एनआईए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एनआईए ने दो आरोपियों शोएब और आमिर राशिद अली को प्रधान जिला एवं अतिरिक्त न्यायधीश अंजू बजाज चंदना के सामने पेश किया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए ने फरीदाबाद से शोएब नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शोएब ने आतंकी उमर नबी को धमाके से ठीक पहले न केवल पनाह दी, बल्कि लॉजिस्टिक सपोर्ट भी मुहैया कराया था। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है।

शोएब को पूछताछ के लिए बुलाया और कर लिया गिरफ्तार
सूत्रों के अनुसार, शोएब की गिरफ्तारी के बाद मामले की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शोएब को पहले भी इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था और फिर छोड़ दिया गया था। हालांकि, ताजा खुलासों के बाद उसे दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आमिर राशिद अली के नाम थी i20 कार
गिरफ्तार आरोपी आमिर राशिद अली उस कार का पंजीकृत मालिक है, जिसका इस्तेमाल आत्मघाती हमलावर द्वारा धमाके में किया गया था। प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि आरोपी ने हमलावर के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार की थी। एजेंसी ने दिल्ली पुलिस से केस अपने हाथ में लेने के बाद आरोपी की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया था। कई राज्यों में खोज अभियान चलाने के बाद आखिरकार आमिर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed