फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court extend police remands of all accused of gurugram gangrape case

पहचान छिपाने के लिए कमरा बदलने की कोशिश में थे गुरुग्राम गैंगरेप के आरोपी, पुलिस रिमांड बढ़ी

Sun, 11 Jun 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 11 Jun 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
 court extend police remands of all accused of gurugram gangrape case
gurgaon gang rape

गुरुग्राम के मानेसर गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को रिमांड पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने सीसीटीवी में कैद तस्वीर से मिलान के लिए आरोपियों की पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ा दी है।

विज्ञापन


मानेसर गैंगरेप की जांच में पुलिस आरोपियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए किसी तरह की चूक नहीं करना चाहती है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल टाटा मैजिक, कपड़े, खून के नमूने, मोबाइल बरामद करने के साथ घटना स्थल की निशानदेही करा चुकी है। पुलिस को छानबीन के दौरान 15 सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की तस्वीर कैद मिली है। जिसके लिए वह उनका मिलान करना चाहती है।
विज्ञापन


 पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपियों को उन कैमरे के सामने ले जाना होगा। उसमें कैद तस्वीर से मिलान करनी है।  साथ ही पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि वारदात के गांव में अपनी पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने कमरा बदलने का प्रयास किया। मास्टर माइंड जयकेश के साथ न होने के कारण वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज की तीसरी धारा
गैंगरेप मामले की छानबीन में पुलिस ने तीसरी धारा दर्ज की है। पहले पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 9 महीने की बच्ची की हत्या का मामला दर्ज किया था। उसके पांच दिन बाद गैंगरेप और अब अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि जब वह आईएमटी चौक से कैंटर से चली थी, तो चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। 

दिल्ली पुलिस में भर्ती होने आया था गुरुग्राम गैंगरेप का ये आरोपी

 court extend police remands of all accused of gurugram gangrape case
gurgaon gang rape

गुरुग्राम गैंगरेप के आरोपी अमित की उम्र महज 19 साल है और वह बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र है। उस रात हुई हैवानियत के बारे में बताते हुए अमित कहता है, 'उस रात हम तीनों ने शराब पी जिसके बाद हम होश खो बैठे। मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है। मैं यहां दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की तैयारी करने आया था ताकि कुछ पैसे कमा सकूं।' 

दरअसल, अमित और उसके दो दोस्‍तों ने 29 मई की रात नौ महीने की बच्ची की मां के साथ एक-एक कर चार घंटे तक रेप किया और बच्ची की रोने की आवाज से किसी को शक न हो इसलिए उसका मुंह दबाए रखा जिसके उसकी मौत हो गई। तीनों में से अमित की उम्र सबसे कम है।

गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय अमित ने बताया, 'ये सब शराब के नशे में हुआ क्योंकि अगर वो होश में होता तो ऐसा घिनौना अपराध करना तो दूर इसके बारे में वो सोच भी नहीं सकता।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed