फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   couple attempts suicide consuming poison in ghaziabad hotel girl died sad on marriage break

शादी टूटने से नाराज प्रेमी जोड़े ने होटल के कमरे में खा लिया जहर, लड़की की मौत

Fri, 30 Nov 2018 02:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 30 Nov 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
couple attempts suicide consuming poison in ghaziabad hotel girl died sad on marriage break
couple suicide in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद सिटी के कोतवाली क्षेत्र के बजरिया स्थित एक होटल में प्रेमी जोड़े के जहर खा लेने की खबर इलाके में फैलते ही सनसनी मच गई। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां लड़की की मौत हो गई वहीं लड़के की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया है कि यह घटना बजरिया के शुभम होटल की है। यहां दिल्ली निवासी पूजा अपने मंगेतर सुबोध के साथ देर रात डेढ़ बजे पहुंची।
विज्ञापन


सुबह के वक्त जब सफाई कर्मचारी रूम की सफाई के लिए पहुंचे तो कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था। इस पर कर्मचारियों ने ये जानकारी होटल के मैनेजर को दी, जिसने पुलिस को फोन कर बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे से मिली सल्फास की गोलियां

पुलिस जब कमरे के अंदर पहुंची तो पाया कि दोनों ने जहर खाया हुआ है। सल्फास की गोलियां उनके कमरे से ही मिली। आनन-फानन में उन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार दोनों की शादी तय हो गई थी, लेकिन किसी कारण से लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया जिससे दोनों बेहद नाराज थे। माना जा रहा है कि इसी नाराजगी की वजह से दोनों ने अपने को खत्म करने का कदम उठा लिया। जानकारी ये भी मिली है कि दोनों ने जहर खाया फिर अपने-अपने परिवारों को इसकी जानकारी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed