नागरिकता कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे डीयू के छात्र, लगाए पुलिस जिंदाबाद के नारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के छात्रों ने सड़क पर उतरकर नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान भारी संख्या में डीयू के छात्र मौजूद रहे। छात्रों द्वारा दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।
बता दें कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन चल रहा है। इनमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया, एएमयू और जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल हैं।
आठ लोग गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के बाद हुई हिंसा के संबंध में बुधवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया, जिससे मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। पुलिस इस संबंध में पहले ही छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
वहीं, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के कर्मियों ने बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और जाफराबाद में फ्लैग मार्च निकाला। संशोधित नागरिकता कानून को खत्म करने की मांग को लेकर एक दिन पहले इन्हीं इलाकों में प्रदर्शन हुए थे, जिसमें बड़े पैमाने पर हिंसा देखने को मिली।