फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Count temporary service for old pension scheme benefits

Delhi NCR News: पुरानी पेंशन योजना के लाभ के लिए अस्थायी सेवा की भी गिनती करें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के सेवानिवृत्त कर्मचारी अजय कुमार गुप्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के तहत कवरेज देने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि कर्मचारी की अस्थायी सेवा की अवधि को योग्य सेवा के रूप में गिना जाएगा, भले ही नियमित नियुक्ति 2004 के बाद हुई हो। न्यायमूर्ति प्रतीक जलान ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1972 के नियम 13 के अनुसार, कर्मचारी की सेवा की शुरुआत उनकी पहली नियुक्ति की तारीख से मानी जाएगी, चाहे वह अस्थायी या ऑफिसिएटिंग क्षमता में हो। कोर्ट ने कहा कि अगर अस्थायी सेवा बिना किसी रुकावट के नियमित नियुक्ति से जुड़ी हुई है तो उसे योग्य सेवा के रूप में गिना जाएगा।

अजय कुमार गुप्ता ने 1989 में जेएनयू में अस्थायी रूप से जेनेटिक इंजीनियरिंग यूनिट (जीईयू) में काम शुरू किया था। जीईयू के बंद होने के बाद, उन्होंने नियमितीकरण की मांग की। 9 अगस्त 2000 को उन्हें जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के रूप में अस्थायी नियुक्ति मिली, जो विभिन्न विस्तारों के साथ जारी रही। आखिरकार, 22 दिसंबर 2009 से उन्हें नियमित रूप से नियुक्त किया गया और 31 अगस्त 2021 को सेवानिवृत्त हुए। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उनकी चयन प्रक्रिया 1 जनवरी 2004 से पहले पूरी हो गई थी, इसलिए उन्हें नई पेंशन योजना (एनपीएस) के बजाय पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलना चाहिए। कोर्ट ने कहा, याचिकाकर्ता की योग्य सेवा 9 अगस्त 2000 से शुरू मानी जाएगी, क्योंकि उसके बाद वे बिना रुकावट के सेवा में रहे। इसलिए, वे 1 जनवरी 2004 से पहले सेवा में माने जाएंगे और ओपीएस के तहत कवर होंगे। जेएनयू को निर्देश दिया गया है कि वह आठ सप्ताह के भीतर आवश्यक आदेश जारी करे और सुधारात्मक कदम उठाए।
विज्ञापन



-----
गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed