फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   costly to build and buy a home in Ghaziabad, preparing to increase 7 percent circle rate

गाजियाबाद में घर बनाना और खरीदना होगा महंगा, 7 फीसदी सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी

Sun, 22 Jul 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 22 Jul 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
costly to build and buy a home in Ghaziabad, preparing to increase 7 percent circle rate

शहर में घर खरीदना और बनाना अब महंगा होने जा रहा है। खासकर एनएच-9 (पुराना नाम एनएच-24) से सटी सभी कॉलोनियों में सर्किल रेट सात फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। वेव सिटी, आदित्य वर्ल्ड सिटी, जयपुरिया सनराइज ग्रीन से लेकर शाहपुर बम्हैटा व डासना तक सर्किल रेट प्रति वर्ग मीटर 14 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये किए जाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


जिले की किसी भी कॉलोनी में पार्क व सड़क किनारे के भूखंड खरीदने पर छह फीसदी अधिक स्टांप ड्यूटी लेने की तैयारी है। प्रस्तावित सर्किल रेट को लेकर जिला प्रशासन ने 28 जुलाई शाम पांच बजे तक आपत्तियां मांगी है। सर्किल रेट के साथ निर्माण की दरें भी बढ़ाने का फैसला लिया है। एक दुकान व वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बनाने पर 12 हजार की जगह अब
विज्ञापन

14 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से स्टांप ड्यूटी देनी होगी।

उधर, मल्टीलेवल स्टोरी बिल्डिंग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने पर मिलने वाले पांच फीसदी की छूट को वापस लेने की तैयारी है। प्रशासन प्रस्तावित दरों में आंशिक वृद्धि व पुराने सर्किल रेट में शुद्धि की बात कह रहा है, लेकिन शहर की मुख्य कॉलोनियों में अब प्लॉट और फ्लैट खरीदना महंगा हो जाएगा। वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तावित सर्किल रेट को अगस्त के पहले सप्ताह से लागू किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed