फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavrus in delhi, Arvnd Kejriwal appeals to PM Modi, says, please take these actions to curb Corona

केजरीवाल ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, कहा- कोरोना पर लगाम लगाने के लिए कीजिए ये उपाय

Tue, 24 Nov 2020 10:45 PM IST
संजीव कुमार झा अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 24 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavrus in delhi, Arvnd Kejriwal appeals to PM Modi, says, please take these actions to curb Corona
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर देश में कोरोना के बढ़ते मामलों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन मिलने में कितना समय लगेगा, यह नहीं कहा जा सकता। यह वैज्ञानिकों के हाथ में है, लेकिन तब तक इसके प्रति सतर्कता बनाए रखनी होगी।

विज्ञापन


बैठक में शामिल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से कहा कि दिल्ली में कोरोना मामले बढ़ने के लिए प्रदूषण जिम्मेदार है। इसके लिए पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली एक मुख्य वजह है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पराली जलाने से रोकने के लिए दखल देने की भी मांग की।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को बताया कि 10 नवंबर को दिल्ली में कोरोना का अब तक का सर्वोच्च स्तर देखा गया था। इसके बाद से इन मामलों में लगातार कमी आ रही है। लेकिन प्रदूषण सहित कुछ अन्य कारणों से इनमें बढ़ोतरी हुई है। इसे कम किये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिविटी दर में भी कमी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मॉडल की तारीफ भी कर दी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेहद चतुराई से प्रधानमंत्री के सामने पराली की समस्या से निबटने के लिए दिल्ली मॉडल की तारीफ भी कर दी। उन्होंने पीएम को बताया कि दिल्ली में पूसा के द्वारा तैयार किए गए दवाइयों के जरिए पराली को खत्म किया जा रहा है। सीएम ने इशारा किया कि पड़ोसी राज्यों में इस तरह का कोई मॉडल न होने के कारण राजधानी की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से दिल्ली के लोगों के इलाज के लिए विभिन्न केंद्रीय अस्पतालों में एक हजार आईसीयू बेड्स सुरक्षित रखने की भी मांग की।

अभी है गंभीर स्थिति
सोमवार 23 नवंबर को दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के कारण 121 लोगों की जान चली गई। हालांकि, इस दिन नए मामलों की संख्या रविवार से लगभग आधे पर आ गई और केवल 4454 मामले ही सामने आए।37304 टेस्ट किए गए जिसमें 11.94 प्रतिशत लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रधानमंत्री ने बैठक में शामिल सभी मुख्यमंत्रियों से अपील की कि वे पॉजिटिव दर पांच प्रतिशत से कम लाने पर प्रयास करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed