{"_id":"5fbcf01b653b7c7502574e51","slug":"coronavirus-people-coming-from-delhi-to-ghaziabad-will-face-rapid-random-covid-19-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से गाजियाबाद आने वालों का हर शाम होगा रैंडम रैपिड कोरोना टेस्ट, प्रशासन ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से गाजियाबाद आने वालों का हर शाम होगा रैंडम रैपिड कोरोना टेस्ट, प्रशासन ने जारी किए आदेश
Tue, 24 Nov 2020 06:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Nov 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : राजन राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए दिल्ली से आने वालों की रैंडम जांच मंगलवार से शुरू हो गई है। एक टीम यूपी बॉर्डर पर रैंडम जांच के लिए भेजी गई। जबकि बुधवार से अन्य बार्डर क्षेत्रों में टीमें लगाई जाएंगी। जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि दिल्ली से सायंकाल में जनपद में आने वाले लोगों की रैंडम टेस्टिंग का कार्य मंगलवार शाम से ही शुरू कर दिया गया है। यह जांच प्रतिदिन रैंडम आधार पर किया जाएगा और रिकार्ड सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने जिले में पोस्ट फेस्टिवल स्ट्रेटेजी लागू की है। इसके तहत जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कोरोना के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसमें कोविड से निपटने के लिए आगे की तैयारियों एवं उसकी रोकथाम के बारे में जानकारी एवं सुझाव लिए।
विज्ञापन
जिला अधिकारी ने हाई रिस्क एरिया में जांच कार्य और अधिक प्रभावशाली ढंग से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली से शाम को वापस आने वाले लोगों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश भी जिला अधिकारी ने दिए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली आवागमन करने वाले व्यक्तियों की संख्या जिन क्षेत्रों में ज्यादा है, उन क्षेत्रों के मुख्य स्थानों पर (ईवनिंग) टेस्टिंग बूथ लगाकर दिल्ली की ओर से आने वाले व्यक्तियों की जांच कराई जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों जैसे-इंदिरापुरम, साहिबाबाद, विजयनगर इत्यादि में अधिक सैंपलिंग हेतु बूथ लगाए जाएंगे।
अधिक से अधिक जांच करने के लिए जांच टीमों की संख्या में बढ़ोतरी सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि जनपद के चार क्षेत्र प्रहलादगढ़ी, मकनपुर, भोवापुर एवं करहैड़ा से अधिक संख्या में मेड, वर्कर, जो विभिन्न सोसायटियों में कार्य के लिए जाते हैं, ऐसे लोगों के लिए उक्त चारों स्थानों पर मोबाइल वैन लगाकर अधिक से अधिक संख्या में कोरोना जांच कराई जाए।
इसके अलावा निजी कोविड अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किए जाने के बारे में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वह सभी निजी कोविड अस्पतालों से संबंधित मरीजों की आईडी लेकर आईडीएसपी पोर्टल पर मरीजों की सूचना अपलोड कराएं।