फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus patient if recovered and then gets cold cough then he will be again isolated

कोरोना का संक्रमण खत्म होने के बाद सर्दी-खांसी हुई तो फिर होंगे आइसोलेट, 14 दिन तक रहेगी ठीक हुए मरीजों पर नजर

Fri, 27 Mar 2020 05:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी गौरव शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
गौरव शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 27 Mar 2020 05:27 PM IST
सार

- कोरोना को जड़ से उखाड़ने के लिए जिम्स प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने उठाया कदम
- स्वस्थ हो चुके मरीजों पर 14 दिन तक रहेगी नजर, लक्षण दिखने पर करना होगा सूचित

विज्ञापन
Coronavirus patient if recovered and then gets cold cough then he will be again isolated
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में कोरोना के 3 मरीजों की रिपोर्ट आधिकारिक तौर पर निगेटिव आ चुकी है। बावजूद इसके जिम्स प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन


जिम्स अफसरों ने स्पष्ट कर दिया है कि संक्रमण खत्म होने के बाद भी यदि दोबारा लक्षण दिखाई दिए तो मरीज को आइसोलेट किया जाएगा। इन मरीजों पर 14 दिन तक नजर रखी जाएगी और लक्षण दिखने पर अस्पताल लाकर उपचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


जिम्स में कुल 10 मरीज भर्ती थे। इनमें से तीन की रिपोर्ट दो बार निगेटिव आ चुकी है। वहीं, एक को घर भेजा जा चुका है, जबकि शेष दो को घर भेजने की तैयारी है। बृहस्पतिवार को एक संक्रमित के और बढ़ने के बाद जिम्स में अब फिर मरीजों की संख्या 8 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्स प्रशासन उन मरीजों को लेकर फिक्रमंद है, जिन्हें स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। जिम्स अफसरों ने बताया कि कोरोना वायरस 14 दिन तक जीवित रह सकता है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन मरीज की छुट्टी के बाद भी 14 दिन तक उसकी निगरानी करेगा और उसे होम क्वारंटीन पर रखा जाएगा।

अगर इस दौरान उसमें खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण पनपते हैं तो तुरंत उसे आइसोलेट पर रखा जाएगा। टीम तत्काल मरीज को अस्पताल लेकर आएगी। अफसरों का यह भी कहना है कि मरीज की भी जिम्मेदारी है कि लक्षण उभरने पर जांच को पहुंची टीम को सही जानकारी से अवगत कराएं। गुरुवार को 20 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। कुल संदिग्धों की संख्या 354 हो गई है।

दो बार जांच में निगेटिव आए तीन मरीजों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। अगर उनमें खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण दिखते हैं तो आइसोलेट भी किया जा सकता है।- डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी, जिम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed