फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus new 7 positive cases in UP hapur tally reach to 16 garh rajapur also sealed

हापुड़ में जमातियों के संपर्क में आए सात लोगों में कोरोना की पुष्टि, कुल संक्रमितों की संख्या 16 हुई

Wed, 15 Apr 2020 04:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Apr 2020 04:06 PM IST
सार

-अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर पहुंची 16

-दो स्थान पहले ही हो चुके हैं सील, गढ़ और रजापुर में भी की सीलिंग कार्रवाई

-पॉजिटिव आए मरीज पहले से ही चल रहे हैं क्वारंटीन

विज्ञापन
Coronavirus new 7 positive cases in UP hapur tally reach to 16 garh rajapur also sealed
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सात नए लोगों में कोरोना की पुष्टि से हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव मिले सभी मरीज जमातियों के संपर्क में आए थे, जिन्हें पहले से ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मेडिकल क्वारंटीन किया हुआ था। अब जिले में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16 पहुंच गई है। आनन-फानन में संबंधित क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई कर दी गई है। अन्य संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हापुड़ के हावल में सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज दो मार्च को मिला था, यह थाईलैंड का निवासी था जो जमात से आया था। इसके बाद गांव बक्सर में चार अप्रैल को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, यह लोग भी जमात से आए थे।
विज्ञापन


इसके बाद एक ही दिन में हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा, करीमपुरा, कोटला मेवतियान में भी एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। यह सभी जमात से लौटे थे, इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे थे। बुधवार को जांच रिपोर्ट आई, इसमें सात नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इनमें दो मरीज गांव बक्सर, दो मरीज कोटला मेवतियान, दो मरीज गढ़ और एक मरीज रजापुर का रहने वाला है।

आनन-फानन में संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया गया है और सैनिटाइजेशन की कार्रवाई भी की जा रही है। इन लोगों के संपर्क में रहे लोगों की भी तलाश की जा रही है। पॉजिटिव मरीजों के परिजनों को मेडिकल क्वारंटीन किया गया है।

कुल मिलाकर अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। एक ही दिन में सात नए मरीज मिलने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों से लॉकडाउन के पालन की अपील की जा रही है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि सात नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह लोग पहले से ही क्वारंटीन थे। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed